148वीं वाहिनी के.रि.पु.बल के द्वारा 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला प्रतिवर्ष की भाँति आज दिनांक 21 जून 2025 को 148 बटालियन केरिपुबल, मण्डला द्वारा अमित मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी-148 बटालियन के मार्गदर्शन में 148 बटालियन के अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर बटालियन मुख्यालय प्रांगण में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। अमित मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी ने जवानों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व की जानकारी दी तथा जवानों को योगा का महत्व और उसकी विधि भी बताई। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योगा कर व्यक्ति न सिर्फ स्वस्थ और निरोग रहता है बल्कि कई बीमारियों पर विजय भी प्राप्त कर लेता है और जवानों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।
उक्त कार्यक्रम में मनोरंजन कुमार, उप कमाण्डेंट, डी.एन.पटेल (सूबेदार मेजर) के साथ वाहिनी मुख्यालय के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment