सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम: ‘बेटी घर की लक्ष्मी और संस्था की शक्ति’

 

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

 

​सम्मान और खेलकूद की रही रौनक

​कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान महिला कर्मियों के मनोरंजन के लिए ‘हाउजी गेम’ और रोमांचक ‘कुर्सी दौड़’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं सहित उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

​क्षेत्रीय प्रमुख का उद्बोधन

​समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख  कुमार उत्कर्ष ने महिलाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भावुक और प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा:

​”बेटी घर की लक्ष्मी होती है और जिस घर में बेटी का जन्म होता है, वे परिवार सौभाग्यशाली होते हैं। आज के आधुनिक युग में बेटियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर संस्थान की प्रगति में महिलाओं का बराबर का योगदान है। महिलाओं का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

 

​वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

​इस गौरवमयी क्षण के दौरान मुख्य प्रबंधक  संजय यादव, मुख्य प्रबंधक सुशील कुमार, एवं मुख्य प्रबंधक अनिल नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त स्टाफ ने शामिल होकर महिलाओं के योगदान की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

आदि शक्ति महिलाओं का हुआ सम्मान

अर्चना शुक्ला, कीर्ति पटेल,सेतु बत्रा,शोभा सनोडिया,उषा नानासाहेब सुपनरा,शेफाली साहू,जसवंती ठाकुर,प्रियंका वंजारे

स्वाति डेहरिया,रीया जोशी,पुजा यादव,

रीना प्रतीते,श्रद्धा शर्मा,

शालिनी डेहरिया, निधि राजपूत,दीप्ति किरण डेहरिया,अपूर्वा दीपक खोब्रगड़े,प्रज्ञा ताम्रकर

तान्या शोमे उपस्थिति रही

Comments (0)
Add Comment