दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 एवं 19 मार्च को माहिष्मती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। यह प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र मंडला के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिले के 15 विभागों के लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी (एपीआईओ) उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया, समय-सीमा, अपील प्रक्रिया तथा व्यवहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक शैलेष यादव (ई-दक्ष केंद्र) एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आईटी समन्वयक शिवराम पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया।