गैस रिफिलिंग में मनमानी नहीं चलेगी ‘पहले बुकिंग-पहले डिलीवरी’ के नियम पर प्रशासन सख्त*

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिले में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में खाद्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।
शनिवार सुबह खजरी रोड स्थित गैस गोदाम और शहर के विभिन्न वार्डों में जिला प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
*​अलसुबह गोदाम पहुँचा अमला*
​शनिवार सुबह ठीक 7:30 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती गंगा कुमरे, एचपी गैस के सेल्स ऑफिसर अभिजीत सूर्यवंशी और सहायक आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह लिल्होरे की संयुक्त टीम ने नाहर एलाइड गैस एजेंसी के खजरी रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने स्टॉक और बुकिंग रजिस्टर की जांच की।
*अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ​रिफिल की होम डिलीवरी केवल पंजीकृत बुकिंग के आधार पर ही होगी।
‘पहले आओ-पहले पाओ’ के सिद्धांत का सख्ती से पालन करना होगा; यानी जिसकी बुकिंग पुरानी है, उसे सिलेंडर पहले मिलना चाहिए।
​वार्डों में रुकोवाए *डिलीवरी वाहन, ग्राहकों से की चर्चा*
​गोदाम के निरीक्षण के बाद टीम ने शहर के चंदनगांव, पटेल मंगल भवन और मोहन नगर जैसे क्षेत्रों में गैस डिलीवरी वाहनों को रोककर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद किया। उपभोक्ताओं ने पुष्टि की कि उनसे कैश मेमो के अनुसार ही निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है और कोई अतिरिक्त वसूली नहीं की जा रही है।
*​अधिकारियों की चेतावनी*
हॉकर्स और डिलीवरी कर्मचारियों को मौखिक रूप से सख्त हिदायत दी गई है कि वे रूट चार्ट और बुकिंग क्रम का उल्लंघन न करें। यदि किसी उपभोक्ता की शिकायत सही पाई गई, तो संबंधित एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)
Add Comment