सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में हजारों मंत्रों के साथ 1008 कुण्डों में छोड़ी जा रही 10 लाख से अधिक आहुतियां

 

महायज्ञ के प्रमुख यजमान सांसद बंटी विवेक साहू और साहू परिवार ने रविवार को हजारों यजमानों और श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का 1008 धतुरों और मां दुर्गा का 1008 केले व फूलों से किया अभिषेक और कुण्डों में छोड़ी आहुतियां

 

महायज्ञ में रविवार को जबलपुर, दमोह, बालाघाट के सांसदों के साथ ही पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और अन्य अतिथियों ने की पूजा अर्चना

 

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

श्री रामेश्वर धाम में चल रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में रविवार को चौथे दिन हजारों यजमानों के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने हजारों मंत्रों के बीच 1008 कुण्डों में 10 लाख से अधिक आहुतियां छोड़ी। महायज्ञ के प्रमुख यजमान सांसद बंटी विवेक साहू और साहू परिवार ने हजारों यजमानों और हजारों श्रद्धालुओं के साथ श्री रामेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव का 1008 धतुरों और मां दुर्गा का 1008 केले और फूलों से अभिषेक किया। इसी बीच महायज्ञ में पहुंचे विशेष अतिथियों ने जहां मंदिर में पूजा अर्चना की वहीं यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए महायज्ञ का पुण्यलाभ अर्जित किया। इस महायज्ञ से सिहोरामाल सहित आस-पास का क्षेत्र धर्ममय हो गया है।

 

उल्लेखनीय है कि सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ सनातन धर्म का एक अत्यंत शक्तिशाली और पुण्यदायी अनुष्ठान है। महायज्ञ के दौरान आनंद धाम राजना के संत विवेक जी महाराज द्वारा यजमानों को विभिन्न अध्यायों के माध्यम से सहस्त्र चण्डीय यज्ञ का महत्व और प्रताप बताया जा रहा है। महायज्ञ में बैठे हजारों यजमान और यज्ञस्थल पर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धाभाव से यज्ञकुण्डों में हजारों मंत्रों के बीच आहुतियां छोड़ी जा रही है। श्री रामेश्वर धाम में दूरदराज से पधारे महंतों और सैकड़ों पूजारियों के द्वारा सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। हजारों यजमान भी पूर्ण लीनता के साथ यज्ञ कुण्डों में यज्ञ सामग्रीयां अर्पित करते हुए इस महायज्ञ का पुण्यलाभ अर्जित कर रहे है। रविवार को श्री रामेश्वर धाम में यज्ञशाला की परिक्रमा लगाने और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं और आमजनों का ताता लगा रहा। महायज्ञ का यह दिव्य एवं पुण्य आयोजन 26 मार्च तक जारी रहेगा।

 

सांसदों के साथ कई अतिथियों ने की पूजा अर्चना

श्री रामेश्वर धाम में रविवार को तीन सांसदों के साथ ही कई प्रमुख अतिथियों ने भी पहुंचकर मंदिर और यज्ञशाला में विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्री रामेश्वर धाम में दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए जबलपुर सांसद आशीष दुबे, दमोह सांसद राहुल लोधी, बालाघाट सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख जबलपुर राघवेन्द्र, पांढुर्णा के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, राहुल मोहोड़,अजय डबले, जामसांवली मंदिर अध्यक्ष गोपाल शर्मा, साहू समाज भोपाल, जहागिराबाद, ग्वालियर, खातेगांव सहित अन्य स्थानों से प्रमुख पदाधिकारी व सामाजिक बंधु एवं कई सामाजिक संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी और छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के कई वरिष्ठ अधिकारीगण पहुंचे हुए थे।

 

श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाएं

श्री रामेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा मंदिर परिषद सहित आस-पास के क्षेत्रों में प्रतिदिन पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं और आमजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से अतिथियों का स्वागत कक्ष, पुलिस सहायता केन्द्र, भोजन शाला, विश्राम कक्ष, शुद्ध पेयजल और मंदिर एवं यज्ञशाला के दर्शन करने के लिए लाइव केन्द्र की व्यवस्था भी की गई है। श्री रामेश्वर धाम में पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखने के लिए समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व प्रशासन लगा हुआ है

Comments (0)
Add Comment