अमर शहीदों की याद में आज छिंदवाड़ा में निकलेगी भव्य ‘मशाल यात्रा’

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा…” इन पंक्तियों के साथ अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा की धरती देशभक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है।
​सरदार भगत सिंह मित्र मंडल द्वारा बुधवार, 25 मार्च को एक विशाल ‘मशाल यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा न केवल शहीदों को याद करने का माध्यम है, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का एक बड़ा प्रयास है।

​मुख्य आकर्षण और मार्ग
​प्रारंभ: शाम 6:00 बजे, रेलवे स्टेशन स्थित जिले के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे के नीचे से।
​समापन वीर शहीद अमित ठेगे चौक।
​विशेष यात्रा के समापन पर भारत माता की महाआरती और शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

मंडल की अपील बनें देशभक्ति के साक्षी
​आयोजक समिति, सरदार भगत सिंह मित्र मंडल ने जिले के समस्त नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस मशाल यात्रा में भारी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। मंडल के सदस्यों का कहना है कि यह आयोजन उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
​”आइए, हाथों में मशाल थामकर हम यह संकल्प लें कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन करें।

Comments (0)
Add Comment