भक्ति का सैलाब जामसावली से कपूरदा तक निकली विशाल चुनरी पदयात्रा

ताप्ती दर्शन ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित ‘विशाल चुनरी पदयात्रा’ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

8 दिवसीय यात्रा का मार्ग
यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा। यात्रा का विवरण इस प्रकार है
​प्रारंभ: प्रसिद्ध जामसावली हनुमान मंदिर।
​प्रमुख पड़ाव: बजाज जोड़, लोधीखेड़ा, सापर रंगारी, बिछुआ, चांद, सिंगोड़ी से होते हुए विभिन्न ग्राम।
​समापन: 26 मार्च को कपूरदा माता मंदिर में भव्य चुनरी अर्पण के साथ।
​यात्रा के संयोजक संदीप रघुवंशी ने बताया कि पदयात्रा प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निकाली जा रही है। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार से भक्तों का स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Comments (0)
Add Comment