*दुख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव: रामनवमी के कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा में सड़क दुर्घटना पीड़ितों से की मुलाकात

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश करते हुए रामनवमी के अपने पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को निरस्त कर शुक्रवार को छिंदवाड़ा का दौरा किया। मुख्यमंत्री दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरुवार को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

​संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ
​मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत आत्माओं के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। परिवार पर आए इस वज्रपात में मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। आप स्वयं को अकेला न समझें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के दिन ही मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी थी।


​अस्पताल में घायलों का जाना हाल, दिए निर्देश
​मृतकों के परिजनों से मिलने के पश्चात मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

​नि:शुल्क उपचार मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घायलों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
​बेहतर सुविधा उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि यदि आवश्यकता पड़े, तो घायलों को तुरंत नागपुर या अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जाए, जिसका संपूर्ण प्रबंध सरकार करेगी।

कर्तव्य के लिए निरस्त किया चित्रकूट दौरा
​डॉ. यादव को रामनवमी के अवसर पर सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन छिंदवाड़ा की त्रासदी की खबर मिलते ही उन्होंने अपने सभी राजनीतिक और उत्सव संबंधी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और पीड़ितों के बीच पहुंचना उचित समझा।
​”पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर सहायता में कमी न आए। डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, म.प्र.

Comments (0)
Add Comment