श्री हनुमान प्रकटोत्सव त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

 

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला नारायणगंज क्षेत्र के हनुमानगंज चौक, पड़रिया में आगामी दिनों में भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। यहां श्री हनुमान प्रकटोत्सव एवं त्रिदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च 2026, मंगलवार से होगी, जिसमें आवाहित देवी-देवताओं एवं पंचांग पीठ का पूजन एवं अधिवास किया जाएगा। इसके बाद 01 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, साथ ही नगर भ्रमण, मूर्ति स्थापना और आवरण पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 6 बजे से प्राण-प्रतिष्ठा, अभिषेक, श्रृंगार एवं भव्य अन्नदान के साथ आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से हवन एवं महाप्रसाद वितरण होगा। साथ ही विशेष रूप से 51 सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन में पूज्य गुरुदेव ज्योतिषाचार्य डॉ. अर्जुन पांडे के पावन सानिध्य में समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Comments (0)
Add Comment