तहसील मुख्यालय घुघरी में नहीं रुक रहा अवैध उत्खनन

खनिज विभाग बना मूक दर्शक

रेवांचल टाइम्स मंडला- तहसील मुख्यालय घुघरी में इन दिनों अवैध उत्खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है स्वीकृत खदानों के बाद भी अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की मौन सहमति उजागर होती नजर आ रही है तहसील मुख्यालय घुघरी में गर्रैया, घुघरी,किसली रेत खदानें स्वीकृत है इसके बाद भी रेंहगी,सेंदवारा,महली और डूंडादेई झिघरघटा में रात्रि के समय मशीनों के माध्यम से अवैध उत्खनन जोरों पर संचालित हो रहा जिससे नदियों का अस्तित्व खत्म होता नजर आ रहा है इसके बावजूद भी खनिज विभाग और जिला प्रशासन देखकर भी अनदेखा कर रहा है..
वही जानकारी के अनुसार आये दिन अवैध परिवहन कर रहे अनेक वाहन सड़कों पर दौड़ते नहीं आते हैं इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई न होना मौन सहमति की ओर इशारा करते हैं..

इनका कहना है
स्वीकृत खदानों के अलावा अगर दूसरी जगह से रेत निकासी की जा रही है तो आप जानकारी दीजिए विभाग के द्वारा कार्रवाई की जायेगी
हितेश बिसेन
प्रभारी खनिज अधिकारी मंडला

झिघरघटा और रेंहगी सेंदवारा खदान स्वीकृत नहीं है फिर भी यदि वहां से रेत निकासी हो रही है तो जानकारी मिलेगी तो हम कार्रवाई जरूर करवायेंगे
गनपत सिंह राठौर
रेत ठेकेदार घुघरी मंडला

Comments (0)
Add Comment