रावनवाड़ा (शिवपुरी) पुलिस की त्वरित कार्रवाई,युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी
जितेन्द्र जाट परासिया के मार्गदर्शन में रावनवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने युवक अमित उर्फ बोना धुर्वे पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लालवती धुर्वे निवासी प्रताप कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मार्च 2026 की रात करीब 9:00 बजे उनके पुत्र अमित को पड़ोस में रहने वाले शिवम डेहरिया और रिनु कुनबी बुलाकर ले गए थे। देर रात शारदा मंदिर पहाड़ी पर विवाद की सूचना मिली। घटना के बाद आरोपी घायल अमित को मरणासन्न अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले थे।
अमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल उपचाराधीन है।

​पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

​पकड़े गए आरोपियों के नाम
​नीलेश उर्फ नीलू कैथवास (27 वर्ष)
​प्रभात उर्फ शिवम डेहरिया (28 वर्ष)
​रोहित उर्फ पुई मसराम (23 वर्ष)
​रिनु उर्फ अरुण बारस्कर (28 वर्ष)
​पदम सिंह परतेती (35 वर्ष)
​इनकी रही मुख्य भूमिका
​इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कंचन सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक बालकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक अनिल मिर्जा, आरक्षक हर्षित कोल्हे, मोहन शर्मा, अशोक वर्मा और सनत तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
​ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है और कानून के प्रति विश्वास गहरा हुआ है।

Comments (0)
Add Comment