महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, सुंदरकांड के पाठ से गूँजा परिसर

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

नागपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में गुरुवार को ‘महर्षि आध्यात्मिक जागरण अभियान’ के अंतर्गत श्री हनुमान जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और स्टाफ को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

​गुरु पूजन से हुआ कार्यक्रम का मंगलारंभ
​ विद्यालय परिवार द्वारा परंपरा अनुसार गुरु पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात श्री राम दरबार एवं पवनपुत्र हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के उपरांत सामूहिक रूप से श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय स्वरलहरियों से गुंजायमान हो उठा।

​आध्यात्मिक जागरण ही विश्व शांति का मार्ग
​इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुश्री श्रद्धा श्याम मोहन त्रिपाठी ने ‘महर्षि आध्यात्मिक जागरण अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्व शांति की महत्ता बताते हुए कहा
​”हनुमान जी का चरित्र सेवा, समर्पण और अदम्य साहस का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने भीतर सतोगुण विकसित करने चाहिए और समाज में शांति व सद्भाव का संचार करना चाहिए।

​विद्यार्थियों ने लिया सद्गुणों का संकल्प
​कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Comments (0)
Add Comment