रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
जिला पुलिस लाइन में संचालित ‘दिशा लर्निंग सेंटर’ ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को दी जा रही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का सुखद परिणाम सामने आया है, जहाँ सेंटर के 17 अभ्यर्थियों ने आरपीएफ और एसएससी जीडी की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में अपनी जगह बनाई है।
सफलता के सितारे आरपीएफ में 11 और एसएससी जीडी में 6 चयन
इस चयन प्रक्रिया में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) में कुल 11 युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है। वहीं, एसएससी जीडी के माध्यम से 6 अभ्यर्थियों का चयन बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ जैसे महत्वपूर्ण बलों में हुआ है।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची
एसएससी,जीडी लोकेश सरियाम , सीआईएसएफ ऋतिक सोनी बीएसएफ,
सत्येंद्र बालवंशी सीआईएसएफ , अंकित धुर्वे सीआरपीएफ , कामिनी परतेती सीआईएसएफ और साधना पहाड़े बीएसएफ ।
आर पी एफ – कांस्टेबल मनोज वानखेड़े, दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक सूर्यवंशी, कुलदीप कुमार, राहुल रघुवंशी, कैलाश वनेश्वर, रंजीत साहू, राम घोटे, निकेत साहू और भावना फकारे।
विशेष मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। युवाओं को तराशने में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं आरक्षक विजय इनवाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने अपने नियमित कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष समय निकालकर युवाओं को समर्पण के साथ प्रशिक्षण दिया।
”पुलिस लाइन छिंदवाड़ा भविष्य में भी इसी तरह निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने और उन्हें अनुशासित नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन, छिंदवाड़ा
इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग गौरवान्वित है, बल्कि पूरे जिले के युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है