विधा भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा संस्कृति कश्यप हुई पुरुस्कृत

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – सिवनी, गत दिवस विधा भारती मध्य प्रांत द्वारा भोपाल के कोटरा में सरस्वती विधा मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
इस अवसर पर नगर निगम भोपाल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी,विधा भारती के दीदी सुमित्रा मिश्रा ,वीरेंद्र सिंह सेंगर ,सुशील मित्तल ,राजेश पांडे एवं स्कूल प्राचार्य विनय मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे
इस गौरान्वित आयोजन के माध्यम से विभिन्न प्रतिभाओं से जुड़े विद्याथियों कॊ अपने अपने कला कौशल में अग्रणीय होने पर पुरस्कृत किया गया इसी क्रम में संस्कृति कश्यप कॊ खो खो अंतरराज्यीय खेल में प्रतिभागी बनने और उसके खेल के प्रति उत्कृष्ट लगन के करण ट्राफी और प्रशस्त पत्र से भेंट कर सम्मानित किया जहां विधा भारती द्वारा पुरुस्कृत छात्र -छात्रों कॊ अपने अभिभावकों के साथ उनका सम्मान दिया गया इस अवसर पर संस्कृति कश्यप कि माता जी श्री मति पूजा कश्यप भी उपस्थित थी
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने कहा विधा भारती द्वारा समय के साथ साथ जो सरस्वती शिशु मंदिर या सरस्वती विधा मंदिर में शिक्षा क्षेत्र में जो सुधार और अधोसंरचना के साथ खेलों के प्रति जो स्वास्थ वातावरण बन रहा हॆ जहां इन सब बातों क ध्यान रख कर विद्यार्थियों में संस्कार ,शिक्षा और शक्ति क बोध भी कराया जाता रहा हॆ कश्यप ने विधा भारती से निवेदन किया हॆ कि इन शिक्षा संस्थाओं में एन. सी. सी. और एन. एस. एस. कि इकाई भी प्रारंभ होना चाहिये जिससे उनमें स्वयं आत्म शक्ति के साथ सामाजिक परिवेश से सकारात्मक व्यवहार में बल मिलेगा क्यों कि में स्वयं भूतपूर्व एन. सी. सी. केडेट और एन. एस एस. से जुड़ा में समझ सकता हूँ जीवन में कितना महत्व होता हॆ
वही इस सम्मान समारोह में स्कूल के अध्यापिका -अध्यापक के साथ छात्र छात्रों के साथ अभिभावक भी उपस्थित थे !

Comments (0)
Add Comment