गांगीवाड़ा लूट कांड पुलिस की बड़ी सफलता, फरार 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

​₹5.25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद चांदामेटा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

थाना देहात पुलिस ने गांगीवाड़ा के सराफा व्यवसायी के साथ हुई सनसनीखेज लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे चार अन्य मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5,25,000/- रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इस मामले में 5 आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।

​बीती 26 जनवरी 2026 को गांगीवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सराफा व्यवसायी ओमचंद सोनी के साथ अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट की थी। आरोपी उनसे सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर लगातार दबिश दी। पुलिस ने चांदामेटा क्षेत्र से चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में
​शेखर उर्फ केकू उर्फ मोन्टू 22 वर्ष निवासी बसोड़ी मोहल्ला, चांदामेटा पुराना अपराधी।
​राकेश पिता सुनील चौरे 23 वर्ष निवासी बसोड़ी मोहल्ला, चांदामेटा।
​सैफुल पिता शेख कलीम 20 वर्ष निवासी मंगली बाजार, चांदामेटा।
​शिवम उर्फ छोटू पिता अशोक मालवी 28 वर्ष निवासी बसोड़ी मोहल्ला, चांदामेटा।
​मुख्य आरोपी का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड आरोपी शेखर उर्फ केकू शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना देहात, चांदामेटा और परासिया में चोरी और मारपीट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
​बरामद मशरूका जब्त जेवर
​पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है, जिसकी कुल कीमत 5.25 लाख रुपये है। जब्त सामान में शामिल हैं
​सोना 2 अंगूठी, 9 मंगलसूत्र पत्ती, 2 पेंडल, 28 लोंग, 2 हाय, 13 दाने और 2 फूल।
​चांदी 31 बिछिया, 4 पायल, 1 चूड़ा, 50 पेंच और 7 चैन।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस अंधे कत्ल और लूट के खुलासे में थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत, उनि दुर्गेश तिवारी, सउनि संदीप राजपूत, सउनि नितेश ठाकुर सहित आरक्षक सौरभ, शेरसिंह, आशीष, ब्रजेश, उमेश, तरुण और सायबर सेल से आरक्षक आदित्य व नितिन सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है।

Comments (0)
Add Comment