​छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानसरोवर बस स्टैंड के पास प्रतिबंधित ई-सिगरेट का जखीरा जब्त

​कोतवाली पुलिस ने 'सीसा हाउस' पर मारा छापा, 68 हजार की इलेक्ट्रिक सिगरेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के हृदय स्थल मानसरोवर बस स्टैंड के सामने संचालित ‘सीसा हाउस’ पर दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट जब्त की है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि मानसरोवर बस स्टैंड के सामने स्थित ‘सीसा हाउस’ का संचालक प्रतिबंधित ई-सिगरेट का अवैध भंडारण कर उसे धड़ल्ले से बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और दुकान पर योजनाबद्ध तरीके से रेड की कार्रवाई की गई।

​काउंटर से बरामद हुए 34 पैकेट
​पुलिस टीम जब दुकान पहुंची, तो वहां मौजूद संचालक बसंत उर्फ गुलशन गोगिया (61 वर्ष) से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से 34 नग शीलबंद पैकेट इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में इन जब्त सिगरेटों की कुल कीमत 68,000 रुपये आंकी गई है।
​अवैध भंडारण पर कार्रवाई जब आरोपी से उक्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इसे इलेक्ट्रानिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4-ए का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए सामग्री को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​ धुरंधर मुख्य की भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सउनि बृजेश सिंह रघुवंशी, प्र.आर. युवराज रघुवंशी, आरक्षक विकास बैस और सागर डहेरिया की सराहनीय भूमिका रही।
​ पुलिस अधीक्षक अजय पांडे छिंदवाड़ा ने टीम की इस मुस्तैदी और प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।
​पुलिस की अपील प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और ई-सिगरेट के सेवन से युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। यदि कहीं भी ऐसी अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Comments (0)
Add Comment