नरैनी जंगल में मृत गाय के अवशेष काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

दैनिक रेवांचल टाइम्स अंजनियां . चौकी अंजनियां क्षेत्र के नरैनी जंगल में मृत गाय के अवशेष काटकर फेंकने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गौमांस बेचने की फिराक में थे।
जानकारी के मुताबिक 3अप्रैल शुक्रवार दोपहर हरनाही टोला निवासी पशु मालिक मुकेश उइके की गाय जंगल में मृत अवस्था में पाई गई। इसी दौरान दो व्यक्तियों द्वारा मृत गाय को काटकर उसके अवशेष जंगल में क्षत-विक्षिप्त हालत में छोड़ दिए गए। घटना के दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया l जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चौकी अंजनियां और चौकी हिरदेनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मृत गाय का नियमानुसार निस्तारण कराया और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
4अप्रैल शनिवार को पुलिस ने हिरनाही टोला से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुकेश दोहरे (निवासी छिवलाटोला) और द्वारका प्रसाद चौधरी (निवासी हर्राभाट, छिवलाटोला) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है l
चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गौमांस बेचने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 166/26 के तहत धारा 271 और 280 बीएनएस में मामला दर्ज किया है।

Comments (0)
Add Comment