सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया संत आशाराम बापू का अवतरण दिवस

​छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय और वृद्धाश्रम में फल व सत्साहित्य का वितरण, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

श्रीशक्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य संत आशाराम बापू के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘श्री योग वेदांत सेवा समिति छिंदवाड़ा’ द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समिति के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय के मरीजों और ‘गौधूलि’ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच फल वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

​कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
​विविध सेवा कार्यों से महक रहा समाज
​श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि पूज्य बापू के मार्गदर्शन में समिति द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा
​”बापू की प्रेरणा से समाज में माता-पिता पूजन, व्यसनमुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, और जेलों में कैदी उत्थान जैसे कार्य संचालित हैं। हमारा उद्देश्य समाज को सुसंस्कारयुक्त, स्वस्थ और सुखी बनाना है।”
​सत्साहित्य का वितरण और जनसमर्थन
​फल वितरण के साथ-साथ आश्रम द्वारा प्रकाशित ‘ऋषिप्रसाद’ और ‘लोक कल्याण सेतु’ जैसी पत्रिकाओं व सत्साहित्य का भी वितरण किया गया। अस्पताल और वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों ने इन पुस्तकों को बड़े आदर के साथ स्वीकार किया और आश्रम के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए बापूजी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
​कल खजरी आश्रम में होगा मुख्य आयोजन
​समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि अवतरण दिवस का मुख्य एवं भव्य कार्यक्रम कल, 8 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से खजरी रोड स्थित आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में साधक-साधिकाएं सम्मिलित होंगे।
​इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारी, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के सदस्य एवं शहर के प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment