पीएम पोषण आहार में बड़ी लापरवाही

बच्चों के हक पर डाका, राशन और राशि दोनों गायब!

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला।मध्य प्रदेश के मंडला जिले में प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम (मिड-डे मील) के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। योजना के तहत बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार समय पर नहीं पहुंच रहा है, जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कई स्कूलों में अप्रैल माह सहित पिछले महीनों का राशन और निर्धारित राशि अब तक नहीं पहुंची है। इससे न केवल भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि स्कूल प्रबंधन और रसोइयों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किन-किन महीनों का राशन वितरित किया गया और किन महीनों का भुगतान लंबित है। इस पूरे मामले में गड़बड़ी और गोलमाल की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि योजना के नाम पर कागजों में आपूर्ति दिखाकर वास्तविक वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। इससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है।
जनता और अभिभावकों ने मांग की है कि इस मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, स्कूलवार जानकारी सार्वजनिक की जाए और अप्रैल तक के सभी लंबित राशन व राशि का तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Comments (0)
Add Comment