दैनिक रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी |शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विद्यालय की प्राचार्य उपासना चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं के कुल 139 नियमित विद्यार्थियों में से सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जिनमें से 136 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव
रामेश्वर गौतम – 96% (प्रथम स्थान)
दीपक पराशर – 93% (द्वितीय स्थान)
अमृता सरिवान – 87%
हायर सेकंडरी में भी शानदार प्रदर्शन
कक्षा 12वीं (हायर सेकंडरी) में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए कुल 98% सफलता दर्ज की—
विज्ञान संकाय: 57/57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
वाणिज्य संकाय: 30/30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
कला संकाय: 54 में से 53 सफल
कृषि संकाय: 44 में से 43 सफल
कक्षा 12वीं टॉपर्स
प्रिंस चंदेल – 94% (गणित संकाय)
हेमलता पराशर – 94% (कृषि संकाय)
अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं
अनुष्का पांडेय – 93%
श्रेया चौरसिया – 92%
मन्तसा कौशर – 89%
पूजा चौरसिया – 92%
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका लतिका डेनियल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया।
यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे डिंडोरी जिले के लिए गर्व का विषय है।