(दैनिक रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी)डिंडोरी जिले में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार की गई, जिसमें जबलपुर बस स्टैंड क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
बिना पंजीयन होटल पर ताला
निरीक्षण के दौरान श्री गुरु कृपा जैन भोजनालय (प्रोपराइटर शैलेंद्र जैन) बिना वैध पंजीयन के संचालित पाया गया। साथ ही यहां खाद्य सामग्री खुले में बेची जा रही थी।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को मौके पर ही बंद करवा दिया।
पके तेल और टमाटर चटनी के सैंपल जांच हेतु भेजे गए
वैध पंजीयन और नियमों के पालन के बाद ही पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी
अन्य प्रतिष्ठानों में भी मिली अनियमितताएं
मोले होटल (मोले दास): गंदगी और खुले में खाद्य विक्रय, सुधार सूचना नोटिस जारी
मदन होटल (मदन वर्मन): अत्यधिक गंदगी, टूटा फर्श और खराब जल निकासी, सख्त निर्देश जारी
जसवंत किराना (जसवंत सिंह) व सरोज किराना (सज्जन ठाकुर): निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए
सैंपल लेकर जांच शुरू
मनोहर चाय (अनुराग वैश्य): कोकोनट वाटर व बिस्किट के नमूने
श्री नर्मदा फूड एंड बेवरेज (आयुष पाठक): एनर्जी ड्रिंक का सैंपल जांच हेतु भेजा गया
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का बयान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए इस प्रकार के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
संदेश साफ है—नियमों का पालन नहीं, तो कार्रवाई तय