कन्या शाला अंजनिया के सराहनीय रहे बोर्ड परीक्षा परिणाम

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया मंडला माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा कक्षा दसवीं में दर्ज 55 छात्राओं में 55 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई जिसमें से 54 छात्राएं उत्तीर्ण हुई उत्तीर्ण छात्राओं में 52 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं 02 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की इस प्रकार विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.18% रहा । छात्रा कुमकुम पटेल पिता श्री राजेश पटेल ने सर्वाधिक 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में दर्ज कुल 129 छात्राओं में से 128 छात्राएं परीक्षा में प्रविष्ट होकर 126 छात्राएं उत्तीर्ण हुई ,उत्तीर्ण छात्राओं में से 118 छात्राएं प्रथम एवं 08 छात्राएं द्वितीय श्रेणी प्राप्त की वहीं छात्रा वंशिका पटेल पिता श्री संदीप पटेल सर्वाधिक 91.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस प्रकार विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.4% रहा ।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई,संस्था के प्राचार्य अजय कुमार पटेल ने सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयत्न करने के लिए धन्यवाद देते हुए छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

Comments (0)
Add Comment