रेवाँचल टाईम्स – मण्डला जिले के विकास खंड बीजाडांडी ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच कल्लू आर्मो व साथियों पर यहां के पोषक ग्राम खाम्ही के निवासी शारदा एवं ज्योति उइके दोनों भाई – बहन द्वारा उनके परिवार को समाज बष्हिकृत कराने का आरोप लगाया गया है। और बताया गया कि उनके पिता ओमकार उइके को वन विभाग से मिली भूमि कक्ष क्रमांक – 566 पर दूसरे का कब्जा करा दिया गया है, जिसकी शिकायत पिछले दिनों दोनों भाई – बहन द्वारा कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में की गई है। शिकायत पत्र पर उल्लेख किया गया है कि पिता की जमीन पर सरपंच द्वारा 25 लाख रूपये की लागत से शासकीय तालाब निर्माण कराया जा रहा था। तब विरोध व शिकायत करने पर तालाब निर्माण का कार्य रोका गया तभी से सरपंच एवं उनके समर्थक पीडि़त परिवार से दुर्भावना रखते हुए नाराज चल रहे हैं। और तालाब निर्माण का कार्य उक्त भूमि के पास दूसरे स्थान पर कराया जा रहा था। इस दौरान पीडि़त परिवार की जमीन में गेहूं एवं सब्जियों की फसल को मवेशियों से चरवा दिया गया साथ ही निर्माण कार्य के मटेरियल सप्लायर बीजाडांडी निवासी कमलेश यादव द्वारा भी फसल के ऊपर से परिवाहन किया गया जिससे फसल चौपट हो गई। जब इसका विरोध किया गया तब उस समय कहा गया था कि तालाब निर्माण के बाद क्षतिपूर्ति राशि दे दी जायेगी। जब राशि मांगी गई तो कह दिया गया, जो लगे सो कर लो अब कुछ नहीं मिलने वाला और ऊपर से गुस्साएं सरपंच एवं उनके साथियों द्वारा उपजाऊ सिंचित भूमि पर दूसरे व्यंक्ति सोमरतन नरेती का कब्जा करवाते हुए पीडि़तो को समाज से बष्हिकृत कर दिया गया है। सरपंच की हिटलरशाही हुकूमत से त्रस्त पीडि़त परिवार न्याय पाने यहां – वहां भटक रहा है। इस मामले में सामाजिक नेताओं को भी आगे आकर पीड़ितों की मदद करना चाहिए