रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर

 

रेवांचल टाईम्स – रादुविवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का शपथ विधि समारोह कल
महासंघ की बैठक और शपथ विधि समारोह में प्रदेश के कर्मचारी प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी का 58वाँ शपथ विधि समारोह श्री प्रहलाद सिंह पटैल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं कुलगुरू प्रो० राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कल विश्वविद्यालय के पं० कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में आयोजित है। समारोह में केण्ट विधायक श्री अशोक रोहाणी सारस्वत अतिथि, श्री राकेश सिंह गुर्जर, प्रांताध्यक्ष, मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन कर्मचारी महासंघ तथा कुलसचिव डॉ० राजेन्द्र कुमार बघेल विशिष्ट अतिथि होंगें।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल एवं महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि प्रदेशस्तरीय होने जा रहे कर्मचारी संघ के शपथ विधि समारोह में प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर, रीवा, उज्जैन, छतरपुर, महू के शासकीय विश्वविद्यालयों के समस्त कर्मचारी प्रतिनिधि भी सम्मिलित होने आ रहे हैं। समारोह के उपरांत कल मध्यप्रदेश विश्वविद्यालयीन कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों की चिरलम्बित समस्याओं जैसे पदोन्नति की बहाली, शासन द्वारा निरस्त किये गये 70 पद स्वीकृत करने, समयमान वेतनमान की अंतरराशि का भुगतान, सभी कर्मचारियों को समान रूप से श्रमसाध्य भत्ते का भुगतान इत्यादि पर विस्तारपूर्व चर्चा की जायेगी। कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश पुरोहित, बीरेन्द्र कुमार तिवारी, रोहित आर्य, अंकित श्रीवास, सनी यादव, प्रवीण जायसवाल, जयशंकर पाण्डेय, अरूण कुमार अंथोनी, गणेश प्रसाद उनेहा, डॉ० हरेकृष्ण पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, विक्रम सिंह उइके, ओमप्रकाश शुक्ल, डॉ० संजय तिवारी, राजेन्द्र कनौजिया के साथ सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के समस्त आचार्य, अधिकारियों, अतिथि विद्वानों एवं कर्मचारियों से समारोह में उपस्थिति की अपील की है।
(वीरेन्द्र सिंह पटेल) (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल)

Comments (0)
Add Comment