रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंडला विकासखंड मोहगांव में खेलो बढ़ो अभियान चलाया जा रहा है एक्सपर्ट खिलाड़ियों को खेल के टिप्स देखकर खेल की बारीकियां सिखाएंगे खेल में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस एवं खेल में अपना करियर कैसे बनाएं खेलो बढ़ो अभियान में स्कूल से लेकर कॉलेज के विद्यार्थीयो युवाओं को जोड़कर शामिल किया जा रहा है खेल समन्वयक सुश्री रामा परते ने बताया खेलों में अपना करियर खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेलों के गुरु सिखाए जाएंगे उनकी कमियों को दूर कर कौशल को तराशा जाएगा क्योंकि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति में अनुशासन एवं संयम, का गुण एवं शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है खेलों को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया देसी कार्यक्रम खेलो इंडिया खेलो एमपी खेलो बड़ो अभियान मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रहे हैं खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रविंद्र ठाकुर, डॉ आकाश खत्री, सुश्री सोना दुबे, अरविंद पटले, शशांक मिश्रा, पंकज उसराठे, त्रिलोक डोंगरे, करुणा मर्सकोले, पीएम श्री स्कूल सिंगारपुर पीटीआई अशोक वरकडे एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को खेल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।