वन कर्मचारियों ने वितरण किए सकोरें

वन कर्मचारियों ने वितरण किए सकोरें

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला वन कर्मचारी संघ जिला शाखा मंडला द्वारा वन्य पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए सकोरे वितरण किया गया। अप्रैल में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन में गर्मी की तपन झुलसाने वाली हो गई। इससे जनजीवन प्रभावित है। कर्मचारी संघ ने वन महकमा के सभी दफ्तर व सार्वजनिक स्थानो पर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था के लिए सकोरें लगाए गए है। कर्मचारी संघ ने ऋ षिभा सिंह नेताम वन मंडल अधिकारी पूर्व सम्मान्य वन मंडल, सीमा ठाकुर सहायक वन संरक्षक उप वन मंडल अधिकारी महाराजपुर उत्पादन, पश्चिम सामान्य वन मंडल श्रीराम सूत्रकार उप वन मंडल अधिकारी एवं अभिषेक जरबडे संलग्न अधिकारी पश्चिम सामान्य मंडला को पक्षियों को पानी रखने के लिए सकोरे वितरण किये गए । वन कर्मचारी संघ के बालसिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष, अंकित बाजपेई संभागीय उपाध्यक्ष, आनंद कुमार रोस्ता तहसील अध्यक्ष बिछिया, अभिषेक रजक मीडिया प्रभारी अनिता, ललित मित्तल लिपिक पूर्व सामान्य राकेश कार्तिकेय,मानचित्रकार दिनेश कुमार तिवारी सदस्य, काशी प्रसाद मिश्रा कोषाध्यक्ष स्वेतांक चौरसिया, कुशाल जंजाडे, विनोद पटेल, अरविंद सिंगरोरे, माहू दास बुद्धसिंह मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment