आठ बसो पर कार्रवाई, 12000 समन वसूला

आठ बसो पर कार्रवाई, 12000 समन वसूला

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला आरटीओ मंडला के द्वारा बसो की जांच की गई है। यहां आरटीओ के द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक बसो के दस्तावेज देखे गए है। इनमें आठ बसो का संचालन में गड़बड़ी मिली है। आरटीओ के द्वारा आठ बसो पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए करीब 12000 समन शुल्क वसूल किया गया है।
बताया गया है कि जिला परिवहन कार्यालय मण्डला एवं यातायात थाना मण्डला द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान में लगातार नियम विरूद्व संचालित वाहनों पर चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है। मण्डला . जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन चैकिंग की गई । चैकिंग के दौरान 26 बसों की जांच की गई। फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, व्हीएलटीडी, अग्निशमन यंत्र, फस्र्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई। नियम विरूद्व चल रहे 8 बसों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 12000 का समन शुल्क जमा कराया गया है। बसों पर किराया सूची चस्पा कराई गई है। चैकिंग अभियान में जिला परिवहन अधिकारी मण्डला बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात थाना मण्डला से योगेश राजपूत एवं परिवहन कार्यालय मण्डला से राहुल उइके एवं स्टाफ मौजूद रहा।

मंडला अप्रैल के महीने में पारा चढ़ गया है। पिछले कुछ दिनो से चालीस डिग्री से अधिक तापमान पहुंच गया है। गर्मी के चलते जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। यहां मंडला नगर व ग्रामीण इलाको में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। दिन में कई बार लाइन ट्रिपिंग की समस्या बन रही है। बिजली गुल होने के चलते बैंकिग काम काज प्रभावित हुए। बैंक ग्राहको को रूपए लेनदेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हर रोज बिजली लाइन में फॉल्ट बढ़ गए हैं। कभी केबल जलने, टूटने से बार बार बिजली गुल हो रही है। ओवरलोड के चलते जंफर उड़ रहे है। जिससे गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान तीन से चार बार लाइन ट्रिप भी हुई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में और अधिक समस्या है। यहां एक बार फाल्ट या ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद सुधार कार्य में एक दिन से अधिक समय लग जाता है। ग्रामीण क्षेत्रो से अधिक समस्या सामने आ रही है। गर्मी के मौसम में यह उपभोक्ता बिजली की बार.बारफाल्ट से परेशान है। जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। वहीं इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में पंखों के साथ साथ कूलर, एसी चालू हो गए हैं। जिससे बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। जिससे न सिर्फ ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। लाइन और ट्रांसफार्मर पर फाल्ट हो रहे हैं। परिणामस्वरुप लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली कंपनी का अमला इन फाल्ट को समय पर सुधार नहीं पा रहा है। जिससे लोगों की मुसीबत ओर बढ़ गई है।

Comments (0)
Add Comment