रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जनपद पंचायत सभागार घुघरी में 22 जुलाई को विकास खंड मोहगाँव और घुघरी के संयुक्त तत्वाधान में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी द्वारा सभी नवांकुर संस्था, मेंटर्स की समीक्षा की गई जिसमें विकास खंड स्तर पर प्रत्येक सेक्टर में 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या उत्सव के शुभ अवसर पर नवांकुर सखी कार्यक्रम की तैयारी व सीएमसीएलडीपी अंतर्गत बीएसडब्ल्यू,एमएसडब्ल्यू कक्षा का पंजीयन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित समय में करना सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम आदिवासी बालक छात्रावास परिसर घुघरी में आम और अशोक का पौधा रोपण जिला समन्वयक, नवांकुर संस्था प्रमुख, मेंटर्स द्वारा किया गया।