संगीतमय सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा गुणगान से झूम उठे भक्त

रेवांचल टाइम्स – मंडला रामकुटी सेवा समिति बस स्टैंड बीजाडांडी के तत्वधाम में महाबली हनुमान मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पावन मॉस के अंतिम सोमवार को श्री रामचरित्र मानस सुंदरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा संगीतमय पाठ की पूरे ग्राम में गूँज रही ! रामकुटी सेवा समिति के पंडित छोटे महराज ने बताया प्रथम में हनुमान जी की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ एवं आरती में समस्त ग्रामवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ! संगीतमय का पाठ पटेहरा (नारायणगंज ) मंडली के सांथ ग्रामजन के हनुमान भक्त की ताली की गड़गड़ाहट के सफल आयोजन हुआ भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में महाबली हनुमान जी की महिमा का संगीतमय पाठ का गुणगान झूम झूम कर किया ! सुन्दर काण्ड एवं महाबली हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ ने समस्त श्रद्धालुओं को आधयात्मिक ऊर्जा एवं शांति का अनुभव कराया समापन में रामकुटी सेवा समिति के महाबली हनुमान भक्तो ने अपने कर कमलो से अमृत रुपी प्रसाद का वितरण किया गया

Comments (0)
Add Comment