भारतीय सेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर वर्मा का आकस्मिक निधन

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला नैनपुर। भारतीय सेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केश शिल्प कल्याण बोर्ड के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आदरणीय नन्द किशोर वर्मा (बाबू जी) का 13 अगस्त 2025 को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे सेन समाज में शोक की लहर है।

सेन समाज प्रदेशवासियों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाबू जी के नेतृत्व में समाज को विकास की नई गति मिल रही थी, जो उनके असामयिक निधन से प्रभावित होगी।

मंडला जिले के समस्त सेन समाज ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे आदरणीय बाबू जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

इस अवसर पर उपस्थित रहे –

श्री सुधीर बंदेवार, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय सेन समाज संगठन

श्री नीरज श्रीवास, अध्यक्ष नैनपुर

श्री सुभाष सेन, उपाध्यक्ष मंडला

श्री अमित सेन, उपाध्यक्ष नैनपुर

श्री दिलीप श्रीवास, नैनपुर

श्री अंकित श्रीवास, नैनपुर
तथा मंडला जिला सेन समाज के अन्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता।
समाजजनों ने कहा कि बाबू जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Comments (0)
Add Comment