विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक जगहों पर हुआ पौधारोपण

रेवांचल टाईम्स – मंडला, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडला जिले के संपूर्ण मोहगाँव ब्लाक में 5 जून को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य शिव पूषाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ कृष्णकांत उइके, जनपद पंचायत प्रभारी खंड अधिकारी उमेश पोर्ते, जनपद सदस्य महेन्द्र मरकाम, सेवकराम उइके, राजकुमार धूमकेती, सुधीर झारिया, हीरा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जनपद पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए।
वही एकीकृत उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय मोहगांव के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत शिक्षा समिति सदस्य शिव पूषाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद शिक्षा समिति सभापति शिव कुमार मिश्रा, जनपद सदस्य महेन्द्र मरकाम, संस्था व संकुल प्रभारी दीपक कछवाहा, चंद्रपाल सिंह, सरिता धुर्वे, रामनाथ मरावी कृष्ण कुमार बकाले, गजेंद्र धुर्वे, सुमंत मरकाम, अमित भारतीया, शांति तिलगाम, योगेश्वर मसराम, जितेन्द्र झारिया, अशोक अग्रवाल सहित विधालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से सामूहिक रूप से पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है।

Comments (0)
Add Comment