रेवांचल टाईम्स – मंडला, नवरात्रि के पावन पर्व पर और विजया दशमी दशहरा के दिन गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मंडला के द्वारा भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके वहीं मुख्यवक्ता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के राष्ट्रीय किसान मंत्री प्रमोद राय, और प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज बघेल उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्मारक दुर्गा उत्सव समिति पंडाल में जगत जननी मां दुर्गा, एवं श्री राम और भक्त बजरंग बली के तैल्यचित्र पर मध्य प्रदेश शासन की मंत्री संपत्तियां उइके माल्यार्पण करते हुए शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया। उसके बाद शस्त्र पूजन में आए अतिथियों को तिलक लगाते हुए भगवा वस्त्र भेंट किए गये और गुरुकुल से आई मां दुर्गा का स्वरूप कन्याओं के द्वारा शस्त्रों का जोरदार प्रदर्शन किया गया वही रामभक्तों को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी अध्यक्ष स्वराज बघेल ने कहा कि नवरात्रि आरंभ से लेकर विजयदशमी तक पूरे भारत वर्ष में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल शस्त्र पूजन का आयोजन करता है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि शस्त्र हमे आत्मरक्षा करना सिखाते हैं वही हमे विषम परस्थितियों में हमारी रक्षा भी करते है और जब धर्म की बात आती है तब तो शस्त्र का उपयोग करने का वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है। मंत्री उइके ने कहा कि शस्त्र पूजन शौर्यता का प्रतीक है उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की अराधना का पर्व चल रहा है उनकी आठों भुजाओं में कोई न कोई शस्त्र हमे दिखाई देता है जो हमे धर्म की रक्षा, समाज की रक्षा, परिवार की रक्षा के साथ देश की रक्षा का संदेश देता है।वहीं मुख्य वक्ता ने कहा की अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत अध्यक्ष स्वराज बघेल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन किया गया और जनसंख्या से अधिक जमीन का आवंटन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, उसे मजबूत करना और हिंदू धर्म की सेवा, रक्षा करना है। यह सामाजिक सेवा परियोजनाओं में शामिल रहा है और हिंदू मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार को प्रोत्साहित करता रहा है। यह सामाजिक सेवा परियोजनाओं में शामिल रहा है। जात-पात में बांट कर गंदे तरीके की जो राजनीति हो रही है उसे हमको बचकर रहना है। हम सब हिंदू हैं। हम सब बराबर हैं। हम मैं कोई बड़ा छोटा नहीं है। मान्यताओं के अनुसार रामायण काल से ही शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशहरा के दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था और इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का भी वध किया था। इस उपलक्ष्य में हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। शस्त्र पूजन का भी विधान है। कहते हैं कि रावण का वध करने से पहले भगवान राम ने शस्त्रों की पूजा की थी। तभी से इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। बता दें कि विजयदशमी के दिन जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साथ ही देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। इस योग में शस्त्र पूजन करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियां और कष्ट, दरिद्रता दूर होती हैं। आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी को शस्त्र पूजन का विधान है। 9 दिनों की शक्ति उपासना के बाद 10वें दिन जीवन के हर क्षेत्र में विजय की कामना के साथ चंद्रिका का स्मरण करते हुए शस्त्रों का पूजन करना चाहिए। विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा है। शस्त्र पूजन की परंपरा का आयोजन रियासतों में आज भी बहुत धूमधाम के साथ होता है। शासकीय शस्त्रागारों के साथ आमजन भी आत्मरक्षार्थ रखे जाने वाले शस्त्रों का पूजन सर्वत्र विजय की कामना के साथ करते हैं। राजा विक्रमादित्य ने दशहरे के दिन देवी हरसिद्धि की आराधना की थी। छत्रपति शिवाजी ने भी इसी दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करके भवानी तलवार प्राप्त की थी। दशहरा पर्व के चलते हथियारों के पूजन का विशेष महत्व है।
वही शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, मंडला, अनीता तिवारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के राष्ट्रीय किसान मंत्री प्रमोद राय, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज बघेल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव, विभाग मंत्री अरविंद बघेल, जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव, महामंत्री सागर पटेल, जिला मंत्री सुमित लांजीवार, अध्यक्ष विशाल चंन्द्रोल, महामंत्री प्रवीण यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल कछवाहा, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुशवाहा, जिला गौ रक्षा प्रमुख सुमित सोनी, नगर अध्यक्ष कैलाश कछवाहा साथ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।