रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में, अवैध जुआ-सट्टा खेल पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 19.10.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसैयादोना के पत्ता गोदाम के पीछे जंगल मे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
आरोपीगण-
1. बंटू भारतीया पिता मोहनलाल उम्र 30 साल नि. देवरीदादर मंडला।
2. अंकित चंद्रौल पिता मुन्ना उम्र 27 साल नि. बड़ी खैरी मंडला।
3. कमलेश उईके पिता लोकराम उम्र 28 साल नि. रसैय्यादोना मंडला।
4. राजेश डेहरे पिता चुन्नीलाल उम्र 35 साल नि. रसैय्यादोना मंडला।
5. सुनील बंदेवार पिता जागेश्वर उम्र 28 साल नि. कम्पोस कालोनी मंडला।
6. सुकलसिंह सैय्याम पिता भद्देलाल उम्र 29 साल नि. बड़ी खैरी मंडला।
7. राजकुमार कछवाह पिता रामप्रतित उम्र 48 साल नि. बड़ी खैरी मंडला।
8. राजा उर्फ राजकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम उम्र 38 साल नि. आमानाला मंडला।
जप्त सामग्री —
कुल नगद ₹15,600/-
ताश के 52 पत्तों की गड्डी,
पुलिस ने मौके पर जप्ती पत्रक तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।