रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के भुआ बिछिया में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) नगर बिछिया के तत्वाधान में नगर के सभी केंद्रस्थल के मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक विश्राम सिंह मार्को (रिटायर्ड एएसआई), नगर अध्यक्ष (विहिप) सचिन तेकाम प्रखंड मंत्री राजू भाषंत जी, जिला धर्मप्रसार प्रमुख विवेक कुमार पाण्डेय मातृशक्ति जिला संयोजिका बबीता दीदी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी दीदी तथा मंदिरों के प्रमुख पुजारी, नगर के वरिष्ठजन, मातृशक्ति समूह एवं सभी सनातनी बंधुओं द्वारा प्रत्येक मंदिर में मंत्रोच्चार से दीप प्रज्ज्वलित एवं प्रसाद अर्पण कर दीपावली पर्व मनाया गया एवं समाज में शांति, सौहाद्र तथा धर्म स्थापना हेतु प्रार्थना की गई। सर्वप्रथम श्री हनुमानलला आश्रम में दीपोत्सव संपन्न हुआ, उसके पश्चात बंजारी धाम, भुआ खेरमाई, श्रीराममंदिर, विनोद रंगमंच, थाना परिसर में हनुमान जी दरबार, राजराजेश्वरी रेंज मंदिर, बिछिया खेरमाई, तालाबटोला शिव मंदिर, जंतीपुर हनुमान मंदिर, इस प्रकार सभी मंदिरों में विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) नगर बिछिया द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें नगर के सभी सनातनी हिन्दू एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।