जनपद पंचायत नैनपुर में मीटिंग हॉल में हुए भ्रष्टाचार की खुली पोल छत सीलिंग का निर्माण 6 माह तक क्यों नहीं टिक सकी…

गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य और कमीशन का खेल का लगये जा रहे है। आरोप

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के भ्रस्टो ने आदिवासी जिले को चारागाह बना कर रख दिया आज योजनाएं बाद में आती है और केसे राशि मे ग़बन करना भ्रष्टाचार करना ये तैयारी पहले ही हो जाती है और इस जिले में जिला प्रशासन हो यह फिर जनप्रतिनिधि है सब की सब चैन की बंशी बजा रहे है और लूट सको तो लूट लो कि तर्ज में योजनाओं में सरकारी राशि का बंदरबांट करते हुए जनपद से लेकर ग्राम पंचायतों में एक ही खेल चल रहा है।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड नैनपुर में आये दिन नए घोटाले कहो या भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहे है। जिसमें नैनपुर जनपद पंचायत और उसके कारनामे सब से आगे है। वहीं कुछ समय पहले ही जनपद पंचायत में करोड़ो का घोटाला सामने आया था। जिसमें करोड़ो की हेराफेरी की गई थी। और 5 आरोपी सहित अन्य लोग जेल की हवा भी खा चुके है। मगर जनपद पंचायत नैनपुर भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे साफ होता है। जनपद के अधिकारी नहीं चाहते है। कोई भी काम मजबूती से हो और बार निर्माण कार्य को करने के लिये पैसा आता रहे और अधिकारी और ठेकेदार के साथ मिलकर कमीशन घोटाले करते रहे खैर जो भी हो जनपद पंचायत नैनपुर में सीलिंग घोटाला में क्या जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा सीने राज दफन होने जैसे सामने आ रही है।

क्या है। मामला
नैनपुर जनपद पंचायत के द्वारा मीटिंग हॉल में कुछ 06 माह पहले ही छत सीलिंग का निर्माण कार्य करवाया गया था। जिसमें गोपनीय जानकारी के अनुसार लागत 8 लाख रूपये की थी। जोकि सीलिंग छत एक साल तक टिक नहीं पाई और एक हवा के झोंके से गिर गई मगर जब जनपद पंचायत नैनपुर के सीईओ विनोद मरावी से जानकारी ली तो उनका कहना है। मुझे कार्य की जानकारी नहीं है। और में जानकारी लेकर बताता हूं । जिससे साफ होता है। की किस कदर का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। और जिला प्रशासन सिर्फ खाना पूर्ति कर मामले को दबा रहे है। वहीं क्या मीटिंग हॉल में लगी छत सीलिंग की गुणवत्ताहीन थी। जोकि एक ही हवा के झोंके को सहन नहीं कर पाई और सीईओ साहब को हवा तक नहीं लगी जिससे साफ होता है। की कमीशन का खेल कितना बड़ा है। जोकि एक हवा के झोंके तक सहन नहीं कर पा रहा है।

इनका कहना है।

आपके द्वारा मुझे जानकारी दी गई है। में जानकारी लेकर आपको देता हूँ।
विनोद मरावी
सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर मंडला

Comments (0)
Add Comment