रेवांचल टाईम्स – मंडला, नर्मदा नदी की जलधारा मंडला नगर को तीन दिशाओ से घेरे हुए है। यहां डेढ़ दर्जन से अधिक नर्मदा नदी के पावन घाट है। इनमें सबसे अधिक संख्या में लोग रपटा महिष्मति घाट पहुंचते है लेकिन यहां पूजन साम्रगी की आड़ में खुली दुकानो के चलते अराजक माहौल बन गया है। घाट के सौंदर्यीकरण में लाखो रूपए खर्च किया जा चुका है लेकिन व्यवस्थाओ में कोई सुधार नहीं हुआ है। सड़क पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। मनमानी से दुकाने खुल गई है। जिनमें गुटखा पाऊच और अन्य तरह की नशीले पदार्थ का विक्रय किया जा रहा है। इसके अलावा फुटपाथ पर कब्जा कर चाय नाश्ते की दुकाने खुल गई है इन दुकानो का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। इसके चलते घाट पहुंचने वाले बुजूर्ग,महिलाएं और युवाओ को कई तरह की परेशानी होती है।
बताया गया है कि मंडला नर्मदा नदी के रपटा घाट में सबसे अधिक लोग सुबह से पहुंचते है। कुछ स्नान दान के लिए और इससे कहीं अधिक मां नर्मदा के दर्शन के साथ सैरसपाटा व व्यायाम करते है लेकिन रपटा घाट में अराजक माहौल बन गया है। यहां कुंभ मेले के बाद घाट में मनमाना कब्जा कर लिया गया है। घाट के मुख्य गेट के दहिने ओर तक एक साथ दर्जन भर अधिक ठेले जमे हुए है। इन ठेले या गुमठी में पूजन साम्रगी विक्रय किए जाते रहे है लेकिन समय के बाद अब गुटखा पाऊच के अलावा अन्य तरह की साम्रगी का विक्रय भी किया जा रहा है। इतना नहीं चाट गन्ना की जूस के अलावा चाय नाश्ते की दुकाने लगने लगी है। जो सुबह से घाट पर गंदगी फैला रहे है। यहां असमाजिक तत्वो का जमावाड़ा भी लगा रहता है। चाय नाश्ता की दुकान में सिगरेट चाय फूंका जाता है इन दुकानो से बर्तन धोकर पानी बहाया जाता रहा है। जो मुख्य सड़क पर जमा होता है। इस वजह से लोगो को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं पूरे घाट में परिसर में स्वच्छता नहीं है। साफ सफाई का आभाव है।
पार्किग की समस्या
बताया गया है कि नगर पालिका की अनदेखी का फायदा उठाते हुए घाट मुख्य गेट के सामने मनमाना कब्जा कर लिया गया है। जहां लोगो को जगह मिली है वहां ठेले व गुमठी जमा लिए गए है। यहां तक सड़क के फुटपाथ तक नहीं छोड़े गए है। इसके चलते सड़क पर यातायात बाधित होता है। पार्किग की समस्या है। चौबीस घंटे से मार्ग पर यातायात बना रहता है। इसके बाद नगर पालिका के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग
बताया गया है कि पूजन साम्रगी से लेकर चाय नाश्ते की गुमठी से गुटखा पाऊच और सिगरेट का विक्रय धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भी हो रहा है। इसको लेकर पहले भी मनाही है लेकिन दुकानदारो के द्वारा कोई पालन नहीं किया जा रहा है। सिंगल युज प्लास्टिक जगह जगह बिखरी रहती है। इसके डिस्पोज भी नहीं किया जाता है। यहीं हाल घाट पर भी है लोग पूजन साम्रगी छोड़कर चले जाते है।