संकल्प से समाधान अभियान शिविर रैयत में आयोजित, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

देनिक रेवाँचल टाईम्स – बजाग। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत रैयत में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।
शिविर के दौरान पेंशन योजना के 22 हितग्राहियों को प्रति माह 600 रु की दर से कुल 13,200 रुपये की राशि वितरित की गई। संबल योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 6,00,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना में 3 बालिकाओं को 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण एवं बटवारा (खाता विभाजन) संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष फूलकली मरावी उपस्थित रहीं। नोडल अधिकारी तहसीलदार भरत सिंह बट्टे, बीआरसी बृजभान सिंह गौतम, विकासखंड महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पलता मरावी , सरपंच शंकर धुर्वे, सुभाष कुशराम, राजबहादुर, सचिव सुखराम उइके, उमेश कुलदीप सहित जनपद के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।