चुटका में परियोजना अधिकारियों द्वारा हरी झंडी लेकर आने पर विवाद ग्रामीणों ने जताई आपत्ति… देखें वीडियो

168

रेवांचल टाईम्स – मंडला, ज़िले के विकास खंड नारायणगंज में बन रहें चुटका परमाणु परियोजना में पहुँचे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, चुटका परमाणु परियोजना के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी दोपहर शाम 4 बजे बाद चुटका पहुंचे थे। कलेक्टर के आने से पहले नारायणगंज के जनपद सीईओ और चुटका परियोजना के अधिकारी ‌द्वारा पंचायत सचिव को हरी झंडी निकालने को कहा तो वहां उपस्थित लोग उद्वेलित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।लोगों ने कहा कि हम परियोजना का विरोध कर रहे हैं और आप परियोजना को हरी झंडी दिखाने आए हैं। चुटका परियोजना के अधिकारियों को लोगों ने गांव से बाहर कर दिया। काफी देर विवाद होने के बाद उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम छोड़ कर अपने घर वापस जाने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी एसडीएम निवास को लगा तो उन्होंने चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दादु लाल कुङापे से बात किया और बताया कि यह चर्चा बैठक चुटका परियोजना के संबंध में नहीं है। कलेक्टर आप लोगों से सामान्य समस्याओं पर चर्चा करने आ रहे हैं। इसके बाद गांव के महिला – पुरुष और अन्य गांव के लोग बैठक के लिए रुके। कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से कहा कि मैं आप लोगों से मिलने तथा परियोजना की बात करने नहीं आया हूं। कलेक्टर ने शासन से मिल रही योजनाओं का फीडबैक लिया और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। दादु लाल कुङापे गांव की ओर से बात रखते हुए कहा कि गोंझी में बनाया गया पुनर्वास स्थल हमारे रहने के हिसाब से बहुत ही छोटा है। दूसरा ग्राम पंचायत पाठा के अन्तर्गत चुटका की ग्राम सभा ने दिनांक 16 मार्च 2012 को 26 मांगों की शर्तें पूरी हाने पर परियोजना की सशर्त मंजूरी दिया था। जिसमें पहला मांग है कि अर्जित भूमि का मुआवजा 60 लाख रुपये हेक्टेयर दिया जाए।जो नर्मदा घाटी में सरदार सरोवर बांध के किसानों को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर दिया गया है।प्रत्येक विस्थापित परिवार को कृषि योग्य 5 एकङ जमीन दिया जाए। समस्त विस्थापित परिवारों के वयस्क बेरोजगार लङका और लङकी को उसकी योग्यता के अनुसार शासकीय नौकरी प्रदान की जाए।इसी सशर्त मंजूरी को परियोजना वाले मंजूरी मान लिया है ।परन्तु 12 साल बाद भी आजतक इस पर अमल नहीं किया गया है। मांग पूरी नहीं होने तक हमलोग गांव नहीं छोङने वाले हैं।इस पर कलेक्टर ने कहा कि मैं अभी इस संबंध कुछ नहीं बता पाऊंगा।भोपाल में जब बैठक होगी तो इस संबंध में चर्चा करुंगा और दो महीने बाद बता पाऊंगा कि सरकार का क्या कहना है। परमाणु संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष मीरा बाई मरावी के यहां कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारीगण चाय पी कर चले गए। कार्यक्रम में मानेगांव, पाठा, कुंडा, भालीवाङा,टाटीघाट, मोहगांव, चुटका,घोंटखेङा आदि गांव के लोग शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र बरकङे, नारायणगंज के रत्न ठाकुर, चुटका के भूतपूर्व सरंपच दयाल सिंह कोकङीया, कुंडा सरपंच मोती लाल मार्को, पाठा सरपंच मंगो बाई उर्वेती, बरगी मत्स्य संघ के अध्यक्ष मुन्ना बर्मन, मुन्ना यादव, सोना बाई, मनीषा बाई, क्षमिया बाई आदि लोगों की विशेष उपस्थिति थी।
दादु लाल कुङापे (9424305836)
मीरा बाई मरावी (8989943194)

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

03:20