मौत का सफर करवाते हैं ऑटो चालक…..प्रशासन की नाक के नीचे ओवरलोड सवारी धो रहे ऑटो चालक
छोटा स्कूल का बच्चा ऑटो में पीछे लटकर सफर करते हुए देखा गया प्रशासन मौन क्या ऑटो चालक पर होगी कार्यवाही
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिला प्रशासन मंडला के अधिकारी किसी की जान की परवाह नहीं करते है। और लाख कोशिश करने के बाद भी ऑटो चालको पर लगाम नहीं लग पा रहे है।क्योंकि दबी जुबान में ऑटो चालक प्रतिमाह मंथली देते हैं। ये हम नहीं कह रहे है। ऑटो चालको की जुबानी है। तो फिर क्यों ना हम अपनी मनमानी करें। जिसके चलते जनता और ग्रामीणों की जान में जोखिम डालकर ऑटो चालक सवारियों को भरकर गांव से शहर लाते हैं। मगर जनता की जान की परवाह करने वाला कोई नहीं होता है। जिसके चलते किसी भी दिन बड़ी घटना होने की से इनकार नहीं किया जा सकता है। खैर जो भी हो अलग बात है।मगर जिला ऑटो चालको पर लगाम नहीं लगा सकता है। ये बात साफ है। चाहे कितनी भी कोशिश कर ले
क्या है। मामला
ग्राम मक्के से नैनपुर की रोड में देखने को मिला जिसमें एक ऑटो चालक के द्वारा एक छोटे बालक को पीछे लटका कर ले जाते हुए देखा गया उस ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठी थी। और स्कूल का बच्चा पीछे लटकर सफर करता देखा गया क्या ऑटो चालक की लापरवाही किसी हद तक की है।उस छोटे बच्चे को अंदर सीट में बैठा ले या फिर प्रशासन से इतनी छूट मिल है। कि किसी को कहीं भी बैठा कर ले जा सकता है। वही जानकारी लेने की कोशिश की गई तो ऑटो चालक ने वाहन ही नहीं रोका जिससे साफ पता चलता है। ऑटो चालको की मनमानी कितनी हावी है।
क्या है। प्रशासन की जिम्मेदारी
वही ऑटो चालको की मनमानी के चलते कभी कोई बड़ी घटना घट सकती है। और प्रशासन सिर्फ कार्यवाही का अलाप पर दूर हो जाता है। अगर देखा जाए तो ऑटो में कोई घटना होती है। तो उसे घर के चिराग को बुझाने में देरी नहीं लगेगी और नुकसान परिवार का होगा
