Agniveer Bharti 2024: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, जानिए किस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट जरूरी

Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती को लेकर भारतीय सेना ने बड़ा बदलाव किया है। अब नए सत्र में कुछ पदों के लिए अग्निवीरों को टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया सत्र 2024-25 से लागू किया जाएगा। भारतीय सेना ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। सेना भर्ती बोर्ड को पत्र भेजकर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करना का आदेश दिया है। टाइपिंग का मानक नया होगा या फिर पहले जैसा इसकी जानकारी अभी आना बाकी है।

सेना भर्ती बोर्ड निदेशालय के एक अधिकारी ने बदलाव की पुष्टि करते कहा कि नया नियम अग्निवीर क्लर्क व स्टोरकीपर श्रेणी के लिए लागू होगा। अंग्रेजी व हिंदी के लिए 35 और 30 शब्द प्रति मिनट का टेस्ट लिया जा सकता है। सेना नियमों के जानकारी के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत भर्ती के नए नियमों की जानकारी दी जाएगी।

12वीं पास बनेंगे क्लर्क
भारतीय सेना के नियम के अनुसार 12वीं पास युवा ही अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए योग्य हैं। इसके लिए 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इस पद पर विज्ञान, वाणिज्य या फिर कला संकाय का विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। इसके साथ यह भी शर्त है कि 50 फीसदी अंक हर विषय में होना अनिवार्य है। क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्लर्क पद के लिए अंग्रेसी, गणित, एकाउंट और बुक किपिंग आनी चाहिए।

Comments (0)
Add Comment