रेवांचल टाइम्स मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्वारा में पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपने साले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना आज 23 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे घटी। जानकारी के मुताबिक, रामचरण पिता उदल मरावी (निवासी कांसखेड़ा, थाना बम्हनी, जिला मंडला) अपनी बहन के घर ग्वारा आए हुए थे। इसी दौरान, उनका उनके जीजा महेंद्र पिता कन्हैया कुम्हरे (निवासी ग्वारा, थाना घुघरी) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जीजा महेंद्र कुम्हरे ने रामचरण पर धारदार बका से हमला कर दिया। इस हमले में रामचरण को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस ने 112 की सहायता से तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घायल रामचरण मरावी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।घुघरी पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तहसीलदार सीके बट्टे भी जांच कर रहे हैं और घटना के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।