भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिलेवासियों व कार्यकर्ताओं को 77वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलेवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं दायित्वों का स्मरण कराने वाला अत्यंत गौरवपूर्ण पर्व है। यह दिवस हमें संविधान में निहित आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश को गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सक्षम नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अंत्योदय की भावना के साथ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है और विकास के संकल्प को सफलतापूर्वक साकार कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा है और उसके मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.