स्वच्छ सौंसर-सुंदर सौंसर’ विश्व गौरैया दिवस और नववर्ष के आगमन पर हुआ पौधरोपण

नन्ही बालिका वेदिकाके हाथों हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रेवांचल टाइम्स सौंसर
जितेन्द्र अलबेला

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ‘सामाजिक नवांकुर’ संस्था युथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया गया है। “स्वच्छ सौंसर, सुंदर सौंसर” की संकल्पना को साकार करते हुए, विश्व गौरैया दिवस और वर्ष प्रतिपदा (चैत्र नवरात्र) के पावन अवसर पर नगर के कडु कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 10/11) में गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*​नन्हीं गौरैया है प्रकृति की रक्षक*
​कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए युथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर ने गौरैया के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा
​”छोटी सी गौरैया प्रकृति और मनुष्य की सबसे बड़ी शुभचिंतक है। यह घरों के आसपास पनपने वाले जहरीले कीड़ों और मकड़ियों को खाकर हमारा बचाव करती है। खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में इस नन्हे पक्षी की भूमिका अतुलनीय है।
*​प्रमुख उपस्थिति एवं आयोजन*
​यह आयोजन वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे एवं जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पौधारोपण नन्ही बालिका वेदिका कोठे के कर-कमलों द्वारा किया गया, जिसमें आम और पारिजात के औषधीय व छायादार पौधे रोपे गए।
​कार्यक्रम में इनकी रही सक्रिय सहभागिता
​शिक्षण एवं मार्गदर्शन शिक्षक सुरेश ठाकरे।
​वरिष्ठ नागरिक नाना चौधरी, विवेक वाडेकर, महडोले जी।
​युवा एवं प्रस्फुटन समिति जयप्रकाश चाकोले, प्रत्यूष वाडेकर, हर्षवर्धन चाकोले, हेमंत हिवरकर और दिनेश पाटिल।
​सार्थक पहल की सराहना
​सामाजिक नवांकुर संस्था ‘युथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन’ लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में नवाचार कर रही है। नगर को हरा-भरा बनाने और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उनके इन प्रयासों की वार्ड वासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनके विशाल वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.