पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

रेवांचल टाइम छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में गुलाबरा मंडल, कुंडा मंडल, पगारा, उमरेठ, दमुआ ग्रामीण एवं हर्रई मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
एकात्मवाद ही भाजपा का मूल सिद्धांत शेषराव यादव
31 मार्च को आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि एकात्मवाद भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस विचारधारा के अनुसार शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। तभी सच्चे अर्थों में सुशासन की स्थापना संभव है। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी स्पष्ट किया कि सत्ता का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन है। यही भाजपा की कार्यशैली और उसकी विशिष्ट पहचान है।
भाजपा की राजनीति सेवा का माध्यम कमलेश शाह
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश शाह ने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है।
विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा का इतिहास एवं विकास टीकाराम चंद्रवंशी
वैचारिक अधिष्ठान संजय पटेल एवं अनुज पाटकर
हमारी कार्यपद्धति राजेश सिंह बैस
केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विजय पांडे
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां शैलेन्द्र पटेल
कार्यविस्तार की दृष्टि प्रियवर सिंह ठाकुर
बूथ प्रबंधन भारत घई
सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं संगठन ऐप अजय सक्सेना
समापन एवं आभार
समापन सत्र को भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने संबोधित किया। प्रशिक्षण में आए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन प्रियवर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर संभागीय प्रशिक्षण महाअभियान संयोजक विजय झांझरी, जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला महामंत्री एवं जिला प्रशिक्षण संयोजक कमलेश उईके, सह संयोजक प्रियवर सिंह ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू, जिला तकनीकी सह-प्रमुख पीयूष बत्रा सहित मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।