संकट मोचन की स्थापना बरिया में
दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया बिछिया श्री संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा वरदान मठ प्रांगड़ ग्राम बरिया ग्राम पंचायत केवलारी दानीटोला रोड में किया गया 3 दिवशीय अनुष्ठान में पहले दिन गंगा पूजन एवं जलाधिवास किया गया दूसरे दिन अन्ना धिवास पुष्पाधिवास फलाधिवास शय्याधिवास कराकर स्थापना की गयी।आचार्य पं राम गोपाल शास्त्री नीलू महाराज ने मूर्ति प्रदान किया एवं यजमान उप सरपंच देवेद्र जागेश्वर यादव रहे। आयोजन में विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सुधीर कांसकार मुकेश सोनी, बिछिया जनपद सी ओ कृषि विस्तार अधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।