ग्राम पंचायत छतरपुर की ग्राम वासियों की शिकायत पहुंची जनसुनवाई में.
सरपंच उपसरपंच सचिव की मनमानी सरकारी खजाने से उड़ाये लाखों ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले की जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत छतरपुर के सरपंच उपसरपंच सचिव ने लाखों की राशि बिना काम कराये ही निकाल ली गई है और ग्राम वासी
जानकारी मांग रहे है लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा न जानकारी दी गई और न बताया गया कि कहां कितना किस मद में भुगतान और खर्च किया गया है..
वहीं सूत्र बताते हैं कि सरपंच सचिव की अच्छी खासी पहचान और वजनदारी जनपद पंचायत घुघरी में चलती है जिसकी वजह से अनेक भ्रष्टाचार किये गये हैं कितनी ही बार इनकी शिकायत हुई है लेकिन न सचिव पर कोई कार्रवाई की गई और न सरपंच पर
वहीं ग्राम पंचायत छतरपुर में ग्रामीण जनों का आरोप है कि शासकीय राशि का भुगतान उपसरपंच खुद अपने बेटे के खाते में कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई जबकि जनप्रतिनिधि का ऐसा कृत्य धारा 40 की सीधी अवहेलना है..
वहीं नाम न छापने की शर्त पर ग्राम वासी ने बताया कि सरपंच उपसरपंच और सचिव जांच अधिकारी को भी भ्रष्टाचार का हिस्सा देकर जांच न करने की भी बात करते नजर आते हैं
जिससे साफ प्रतीत होता है कि छतरपुर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों का गठजोड शासकीय राशि के गबन पर पर्दा डालने की खुली छूट प्रदान करता है..
इनका कहना है
मैने सूचना का अधिकार आवेदन देकर बीते तीन वर्षों के आय व्यय की जानकारी मांगी है और लिखित में भी दिया हूं की मुझे जानकारी प्रदान करें लेकिन सचिव नंदकिशोर दुबे के द्वारा मुझे न जानकारी दी गई और किये गये अनेक भ्रष्टाचार और गबन की कोई जानकारी नहीं दी गई है लाखों के बिल दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन डस्ट का कोई नाम निशान नहीं है
पंचलाल साहू
ग्रामीण छतरपुर घुघरी
छतरपुर ग्राम पंचायत में लाखों के बिल लगाये गये हैं लेकिन देखने में कही भी कोई डस्ट जमीन पर नहीं दिखाई देता और सरपंच नरेन्द्र मरावी सचिव नंदकिशोर दुबे ने खुल रूप से शासकीय राशि का गबन किया है जिसकी शिकायत हमने जनसुनवाई में आज की है.
बबलू साहू
ग्राम वासी छतरपुर घुघरी..