महाविद्याल स्टाफ ने चलाया कालेज चलो अभियान…
अध्यनरत स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन हेतु चलाया अभियान
दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/अंजनिया शासकीय महाविद्यालय के द्वारा कालेज चलो अभियान अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में प्रोत्साहन करने हेतु शासकीय विद्यालय मांगा एवं संदीपनी विद्यालय अंजनिया में महाविद्यालय अंजनिया टीम के द्वारा भ्रमण कर छात्र छात्राओं को कालेज में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया। एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत मेजर, माइनर, वैकल्पिक, व्यावसायिक विषयों के साथ ही साथ परियोजना कार्य की जानकारी, छात्रवृत्ति योजना, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन, एन एस एस, खेलकूद गतिविधियां, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से महाविद्याल स्टॉफ के द्वारा जानकारी दी गई।
आने वाले समय में वार्षिक परीक्षा के बाद में शासकीय विद्यालयों में नियमित अध्यनरत स्कूली बच्चों को स्कूली शिक्षा के बाद में अपने आने वाले भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु निरंतर आगे की पढ़ाई के लिए महाविद्याल में प्रवेश जरूर ले इस बात की जानकारी दी गई। इस अभियान में अंजनिया शासकीय महाविद्याल की ओर से प्रभारी प्राचार्य, डॉ नवीन कुमार हरदहा, डॉ घनश्याम प्रसाद झारिया, डॉ विजय मौर्य, एवं डॉ प्रशांत कुमार यादव ने सहभागिता लिया