विधायक विजय चौरे के ‘अमर्यादित’ बयान पर गरजी भाजपा; सौसर में निकली भव्य जन आक्रोश रैली

*रेवांचल टाइम्स पांढुरना*
जितेन्द्र अलबेला
​सौसर,भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में शुक्रवार को सौसर विधानसभा में एक विशाल ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली सौसर विधायक विजय चौरे द्वारा मोहोड़ परिवार एवं भाजपा परिवार के विरुद्ध की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में निकाली गई। रैली में उमड़े जनसैलाब ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयानों की कड़ी निंदा की।

*​वरिष्ठ नेताओं ने विधायक को घेरा: “मानसिक इलाज की जरूरत”*
​कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेंद्र भकते द्वारा किया गया। मंच से वक्ताओं ने विधायक विजय चौरे पर तीखे प्रहार किए ​पंडित रमेश दुबे (वरिष्ठ नेता) उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि विजय चौरे ने अमर्यादित बयान देकर अपने परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल की है। स्व. रेवनाथ चौरे के साथ हमारे अच्छे संबंध रहे, उन्होंने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस में रहते हुए विधायक की बुद्धि शून्य हो गई है, उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है।
*​शेषराव यादव जिला अध्यक्ष*
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विजय चौरे को राजनीति का ज्ञान नानाभाऊ मोहोड़ से सीखना चाहिए। एक भाई भाजपा में है, उन्हें अपने भाई से भाजपा के संस्कारों का पाठ पढ़ना चाहिए। विकास देखकर जलन की भावना रखना ठीक नहीं।
​राजू परमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष उन्होंने विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले 7 वर्षों में अगर उन्होंने 1 करोड़ का भी विकास किया हो तो बता दें। जनता जानती है कि क्षेत्र का वास्तविक विकास नानाभाऊ मोहोड़ के कार्यकाल में ही हुआ है।
​उज्जवल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष उन्होंने कांग्रेस शासन पर प्रहार करते हुए कहा कि वहां सिर्फ झूठे वादे, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला था, जिसके कारण जनहित के कार्य ठप पड़े रहे।
*​भ्रष्टाचार के आरोपों पर बरसे संदीप मोहोड़*
​भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने अपने संबोधन में विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और वंचितों के लिए आने वाली विधायक निधि को विधायक ने अपने करीबियों के खातों में डालकर गरीबों का हक छीना है। इसी गबन की बौखलाहट में उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
*​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
​इस जनाक्रोश रैली में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, संतोष जैन, राहुल मोहोड़, नत्थन शाह, देवेंद्र गायकवाड़, अनिल कुमरे, सीताराम कोरडे, सदन साहू, यादवराव डोबले, माया राउत, देवीदास राऊत, अजय सक्सेना, पांढुर्ना नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मोहगांव नपा अध्यक्ष संदीप (दादू) घाटोड़े सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, मंडल अध्यक्ष और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.