मानवता हॉस्पिटल का भव्य विस्तार: 26 जनवरी को होगा नवीन सेवाओं का शुभारंभ

 

 

जितेन्द्र अलबेला

रेवांचल टाइम्स​  छिंदवाड़ा| शहर की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था ‘मानवता हॉस्पिटल’ अपने सेवा विस्तार के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। “समर्पित सेवा भाव” के संकल्प के साथ संचालित इस अस्पताल के विस्तार समारोह का भव्य आयोजन सोमवार, 26 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।

​सांसद विवेक बंटी साहू होंगे मुख्य अतिथि

​अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र की प्रख्यात राजनीतिक एवं सामाजिक विभूतियां शिरकत करेंगी।

​दिग्गज हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

​समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में निम्नलिखित व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे

​ विक्रम अहाके महापौर, नगर निगम छिंदवाड़ा

दीपक सक्सैना पूर्व कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार

​डॉ. शेषराव यादव जिला अध्यक्ष, भाजपा छिंदवाड़ा

​ रमेश दुबे पूर्व विधायक, चौरई

​कार्यक्रम की रूपरेखा

​यह आयोजन मानवता हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित है, जिसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों के लिए ‘ब्रंच’ (सहभोज) का आयोजन किया जाएगा।

​”हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक और सुलभ बनाना है। इसी दिशा में यह विस्तार एक महत्वपूर्ण कदम है।”  प्रबंधन, मानवता हॉस्पिटल ​अस्पताल प्रबंधन ने सभी नगरवासियों और शुभचिंतकों को इस खुशी के अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.