गणतंत्र दिवस की 77वी वर्षगांठ में सिवनी जिले की 112 साल पुरानी लखनादौन तहसील के राजस्व विभाग द्वारा पहली बार गणतंत्र दिवस पर झांकियां तैयार कर निकाली गई
दैनिक रेवाँचल टाईम्स- सिवनी/लखनादौन* – इतिहास में पहली बार विभागों में से एक राजस्व विभाग द्वारा तहसील के समस्त पटवारियों और आदेगांव सर्किल के राजस्व निरीक्षक देवलाल नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग से संबंधित झांकिया तैयार कर निकाली गई।
पहली झांकी में खेतनुमा आकृति बना कर उसका ETSM MACHINE के द्वारा सीमांकन कार्य करते हुए एवं फॉर्मर रजिस्ट्री बनाते हुए पटवारी प्रदर्शित किया गया।
जबकि दूसरी झांकी में स्वामित्व योजना को समझने के लिए झोपड़ियों बना कर आबादी क्षेत्र प्रदर्शित कर उसमें चूना डालने के पश्चात ड्रोन फ्लाई किया गया। जिसका संपूर्ण प्रक्रिया को माइक के माध्यम से सभी को समझाया भी गया।
राजस्व विभाग के द्वारा इन झाकियों के माध्यम से ना केवल जनता को जागरूक करना था बल्कि शासन की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।गणतंत्र दिवस की 77वी वर्षगांठ में सिवनी जिले के तहसील लखनादौन के राजस्व विभाग के पटवारियों और आदेगांव सर्किल के राजस्व निरीक्षक देवलाल नेताम की सौच व मेहनत ने झांकियां तैयार कर शहर में रेली में प्रदर्शित की गई।